सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पकड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य तथा पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा आगामी चुनावों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
सिद्धार्थनगर
कपिलवस्तु में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत
- by Netra 24 Times
- 15/07/2026
- 14 Views
- 2 hours ago
