“शहीदों की कुर्बानी को हम कभी भुला नहीं सकते,
तिरंगे की शान को कभी झुका नहीं सकते।
देश की मिट्टी से है हम सबका रिश्ता गहरा,
भारत मां के सम्मान में हम हमेशा खड़े रहेंगे।”
Netra 24 Times – Press Media & Digital News Channel की ओर से सिद्धार्थनगर जनपद के समस्त जनपदवासियों एवं देश के सभी सम्मानित नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस पावन अवसर पर हम उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने त्याग, साहस और बलिदान से देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी एकता, भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें तथा भारत को प्रगति और समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान दें।
आप सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना।
जय हिंद! जय भारत!
सादर शुभकामनाएं
प्रधान संपादक — अजय कुमार मिश्र
सह संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार — बालमुकुंद त्रिपाठी
प्रबंध सम्पादक — सुनील त्रिपाठी
ऑफिस प्रभारी — तरुन मिश्रा
एवं Netra 24 Times Press Media & Digital News Channel का समस्त परिवार
