हिमाचल प्रदेश (प्रकाश)चम्बा जिले की ग्राम पंचायत तागी के गांव जडोथा निवासी 25 वर्षीय बबीता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार वह 22 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस चौकी गैहरा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है। लापता युवती ने नीले रंग का फ्रॉक सूट व प्लाजो तथा क्रीम रंग की पंजाबी जूती पहन रखी थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
हिमाचल प्रदेश
जडोथा गांव की 25 वर्षीय युवती बबीता देवी हुई लापता
- by Netra 24 Times
- 24/06/2026
- 58 Views
- 3 weeks ago
