प्रत्यावेदन में कहा गया है कि देश में वर्तमान समय में रसोई गैस को लेकर कई गंभीर समस्याएं दिख रही है. इनमें रसोई गैस की भारी कमी और आपूर्ति बाधा, लंबी वेटिंग और कालाबाजारी, कमर्शियल गैस का संकट तथा नागरिकों में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर असुरक्षा और पैनिक की स्थिति शामिल हैं इसके अलावा मई 2026 में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 933 रुपए तथा 5 किलोग्राम के छोटा सिलेंडर में 261 रुपए का इजाफा हुआ है इस दौरान सरकार की नीतियों में कई गंभीर कमियां सामने आई है. इसमें खराब योजना और दूरदर्शिता का अभाव, बफर स्टॉक और बुनियादी ढांचे की कमी, समय रहते वैकल्पिक मार्गों का नहीं खोजा जाना, शुरुआती दौर में समस्या को नकारना और पारदर्शिता में कमी शामिल है आजाद अधिकार सेना ने भारत सरकार से तत्काल इस संबंध में एक श्वेत पत्र निर्गत करते हुए पारदर्शी ढंग से लोगों को समस्याओं से अवगत कराने, इस समस्या के निराकरण हेतु सर्व दलीय समिति बनाने, रसोई गैस आपूर्ति को अविलंब सुचारू करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और रसोई गैस की कीमतों को और नहीं बढ़ने की मांग की
