Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 5.37 करोड़ से अधिक तथा उत्तर प्रदेश में 62 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के 81.35 करोड़ से अधिक तथा प्रदेश के 15 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में 43.52 करोड़ से अधिक और उत्तर प्रदेश में 9.57 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से देश के 9.8 करोड़ तथा प्रदेश के 3.12 करोड़ से अधिक किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत देशभर में 58.3 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में यह संख्या 10 करोड़ से अधिक है। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10.58 करोड़ तथा प्रदेश में 1.86 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश में 15.9 करोड़ से अधिक ग्रामीण शौचालयों का निर्माण हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश में 2.6 करोड़ से अधिक घरेलू शौचालय बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत देश में 16 करोड़ से अधिक और उत्तर प्रदेश में 2.5 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। सांसद ने बताया कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। वहीं मुद्रा योजना के तहत 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित कर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 91 हजार किलोमीटर से बढ़कर 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक हो गई है। 3,644 किलोमीटर से अधिक एक्सप्रेसवे एवं हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित किए गए हैं तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.11 लाख किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है। रेलवे के आधुनिकीकरण का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि देश में 162 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, रेलवे का लगभग 99 प्रतिशत नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उड़ान योजना (UDAN) के माध्यम से देश में हवाई संपर्क का विस्तार हुआ है। परिचालित हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 165 हो गई है तथा 1.64 करोड़ से अधिक यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का लाभ मिला है।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *