वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01/09/2026 को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर एण्टीरोमियो चेकिंग की गई और ग्राम रमवापुर कली में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में तथा हेल्पलाईन नं0 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन,
1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी |
मिशन शक्ति टीम-
1.उ0नि0 दीनदयाल सिंह
2.का0 मनीष वर्मा
3.म0आ0 ज्योति चतुर्वेदी
