डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वॉड टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो के तहत थानाक्षेत्र चिल्हिया के पल्टा देवी मंदिर , जगदीशपुर ,रेलवे स्टेशन,चिल्हिया, आदि स्थानों पर महिलाओं और बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 112, 181, 1930,108,102 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व स्कूल/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग करते हुए महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01.उ0नि0 मीरा चौहान प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड
02.महिला आरक्षी नेहा सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड
