डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के पर्यवेक्षण तथा अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता के नेतृत्व में आज दिनांक 12.06.2026 को आवेदिका श्रीमती आसमा पत्नी इशहाक ग्राम सुहियांव थाना कठेला समयमाता जनपद सि0नगर द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका श्रीमती आसमा व उनके पति इशहाक के बीच पारिवारिक बातों को लेकर कुछ कहा-सुनी हुआ था जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों को मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनो पक्षों (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्तों व बच्चों के प्रति दायित्वों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया जिससे कि पुनः दोनो पक्ष (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए । अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है । दोनो पति-पत्नी को सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया । उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सरहाना की गयी ।
मिशन शक्ति केन्द्र टीम का विवरणः-
1.हे0का0 कमलेश यादव
2.म0का0 करिश्मा
3.रि0म0का0 अल्का कुमारी
