डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.06.2026 को प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बाबा दरिया सा मजार उड़वलिया पूर्वी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, गुड टच, बैड टच व साइबर अपराध सुरक्षा के संबंध मे जागरूक किया गया । तथा मिशन शक्ति फेज 05 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर-
1.उ0नि0 गोरखनाथ
2.रि0आ0 नंदिनी
