आज दिनांक 17.07.2026 को थाना लोटन पर आवोदिका रोशनी पत्नी शैलेष कुमार, निवासी ग्राम तरघौना थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपने पति के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया । आपसी मतभेद के कारण दोनों पिछले कुछ समय से अलग-अलग रह रहे है । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.07.2026 को प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष हरिओंम कुशवाहा के निर्देशन में थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आपसी संवाद स्थापित कराया गया तथा पारिवारिक जीवन के महत्व, विश्वास एवं आपसी सामंजस्य के संबंध में समझाया गया । पुलिस टीम के सकारात्मक एवं मानवीय प्रयासों के फलस्वरूप दोनों पक्षों ने अपने सभी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने तथा भविष्य में सौहार्दपूर्ण एवं सुखद पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की सहमति व्यक्त की । काउंसलिंग के उपरांत दोनों पति-पत्नी प्रसन्नतापूर्वक अपने घर के चले गये तथा थाना लोटन पुलिस के इस मानवीय, संवेदनशील एवं सराहनीय प्रयास के लिए परिजनो द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण करते हुए दोनो पति-पत्नी को पुनःसाथ रहने हुए राजी
- by Netra 24 Times
- 17/07/2026
- 20 Views
- 3 weeks ago
