वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2026 को थाना उसका बाजार,जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम परसाबुजुर्ग में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई ।
थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिसिंग टीम-
1.उप निरीक्षक रामप्रसाद
2.हे0का0 नौमीनाथ
3.म0का0 प्रिया सिंह
4.म0का0 अंशु शुक्ला
