डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13.08.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वॉड टीम/शक्ति मोबाइल उ0नि0 मीरा चौहान द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के अन्तर्गत थानाक्षेत्र कपिलवस्तु में कपिलवस्तु पार्क, अलीगढ़वा बॉर्डर, तेनुहवा,चैनपुर, बर्डपुर, में महिलाओं और बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090, 1098, 112, 181, 1930,108,102 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग कर चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
जनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 मीरा चौहान (प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड)
02. महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या
03.महिला आरक्षी नेहा सिंह
