जनपद बस्ती में दिनांक 13.07.2026 से 03.08.2026 तक आयोजित 51वीं गोरखपुर जोन अन्तरजनपदीय पुलिस राइफल, रिवाल्वर ,पिस्टल, कार्बाइन व अलार्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर की तरफ से खेलते हुए जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्री सूरजनाथ सिंह व उ0नि0 श्री उमेश दूबे ने प्रतिभाग किया । उक्त प्रतियोगिता में निरीक्षक सूरजनाथ सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुये कार्बाइन शूटिंग में 03 रजत पदक, पिस्टल शूटिंग में 01 कांस्य पदक तथा राइफल शूटिंग में 01 कांस्य पदक सहित कुल 05 पदक प्राप्त किये । तथा उ0नि0 उमेश दूबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुये कार्बाइन शूटिंग में 01 रजत पदक तथा राइफल शूटिंग में 01 कांस्य पदक सहित कुल 02 पदक प्राप्त किये। आज दिनांक 12.08.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यालय में पदक पहनाकर निरीक्षक सूरजनाथ सिंह व उ0नि0 उमेश दूबे को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
सिद्धार्थनगर
जनपद बस्ती में आयोजित 51वीं गोरखपुर जोन अन्तरजनपदीय पुलिस राइफल, रिवाल्वर ,पिस्टल, कार्बाइन व अलार्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर की तरफ से खेलते हुए जनपद के निरीक्षक व उ0नि0 को पदक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 12/08/2026
- 34 Views
- 3 weeks ago
