Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

जलवायु परिवर्तन, DSR तकनीक एवं “वृक्ष लगाओ–वृक्ष जियाओ” अभियान पर किसानों का जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितहुआ सम्पन्न

जनपद सिद्धार्थनगर में दिनांक 30 जुलाई 2026 को विकास खण्ड उसका बाजार के ग्राम ताल बगहिया में स्वाभिमान समिति द्वारा साथी उत्तर प्रदेश के सहयोग से CCCRT Project के अंतर्गत किसानों के लिए जलवायु परिवर्तन (Climate Change), डायरेक्ट सीडेड राइस (Direct Seeded Rice-DSR) तकनीक तथा “वृक्ष लगाओ–वृक्ष जियाओ” जागरूकता अभियान पर एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा के समय और मात्रा में अनियमितता, बढ़ता तापमान, जल संकट तथा प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाएँ कृषि उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि इस विधि में धान की नर्सरी तैयार कर रोपाई करने के बजाय बीजों की सीधे खेत में बुवाई की जाती है। इससे लगभग 20–30 प्रतिशत तक पानी की बचत, मजदूरी एवं उत्पादन लागत में कमी, समय की बचत तथा अगली फसल की समय पर बुवाई संभव हो पाती है।

कार्यक्रम के अंतर्गत “वृक्ष लगाओ–वृक्ष जियाओ” जागरूकता अभियान भी चलाया गया। किसानों एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने DSR तकनीक के प्रति उत्साह दिखाते हुए चौथू ने 10 मंडी, चंदा देवी ने 15 मंडी तथा पूनम ने 1 बीघा क्षेत्र में DSR विधि से धान की खेती करने की सहमति दी। सभी प्रतिभागियों ने जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने, जल संरक्षण करने तथा “वृक्ष लगाओ–वृक्ष जियाओ” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में स्वाभिमान समिति की टीम से ममता वर्मा, संभावती, दीपक, प्रियंका, जरीना एवं बाबी सहित कुल 47 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *