सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 05.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में ब्रीफिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया । उक्त परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करानें/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ ब्रीफिंग गोष्ठी की गई व शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान समस्त सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, क्षेत्राधिकारी बांसी तथा परीक्षा ड्युटी में लगे अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे
