दिनांक 21.07.2026 को आवेदिका सुधा शर्मा पुत्री अर्जुन शर्मा साकिन नेतवर थाना को0 लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 33107260176124 के माध्यम से वित्तीय फ्राड होनें का शिकायत किया गया था ।
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 25.07.2026 को थाना लोटन साइबर सेल टीम द्वारा बैंक से समन्वय स्थापित कर व अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदिका सुधा शर्मा उपरोक्त के फ्राड धनराशि ₹4999/- को पीड़ित के खाता में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा
2.उ0नि0 रवीन्द्र यादव
3.क0आ0 गौरवकान्त
4.हे0का0 अंकित सिंह
5 म0का0 पूजा वर्मा
6.रि0म0का0 कीर्ति
