दिनांक 02.07.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे “बाल श्रम मुक्त सिद्धार्थनगर” अभियान के तहत थाना AHT (Anti Human Trafficking) एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सहयोग से अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार मे SJPU (विशेष किशोर पुलिस इकाई) की मासिक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया । तथा MSEMVS के प्रसून शुक्ला द्वारा सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (CWPOs) को JJ Act, 2025 पर सत्र प्रदान किया गया । साथ ही, बाल संरक्षण के विषय पर उ0प्र0 पुलिस द्वारा प्रचारित शॉर्ट फिल्म “बढ़ते बच्चे” का प्रदर्शन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सभी CWPOs को बाल संरक्षण के मुद्दों पर संवेदनशीलता बढ़ाने एवं बच्चों के प्रति बाल-मित्रवत व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी बैठकों में केवल CWPOs की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए । इसके उपरांत ट्रेड यूनियन अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित कर “बाल श्रम मुक्त सिद्धार्थनगर” अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी अपराध के साथ-साथ CWC अध्यक्ष, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक, श्रम विभाग के प्रतिनिधि, AVVA, Piramal, MSS, MSEMVS के प्रतिनिधि एवं सभी थाना स्तर के CWPOs उपस्थित रहे ।
सिद्धार्थनगर
थाना AHT (Anti Human Trafficking) एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सहयोग से अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार मे SJPU (विशेष किशोर पुलिस इकाई) की मासिक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 03/07/2026
- 28 Views
- 2 weeks ago
