Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सनई में वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन हुआ सम्पन्न

जनपद सिद्धार्थनगर में विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के सनई में वन महोत्सव-2026 के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम भंडारा एवं आम बहार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने घरों में रोपण हेतु आम के पौधे वितरित किए गए तथा प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  जगदंबिका पाल रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक मौर्य ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सांसद श्री जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान केवल वृक्ष लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी, विशेषकर हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। वृक्ष पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, जल एवं स्वस्थ जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए। उन्होंने लोगों से 1 से 7 जुलाई तक चल रहे वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हमें मानसून का संतुलन बनाए रखना है, ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों से बचना है तथा आने वाली पीढ़ियों को पर्याप्त ऑक्सीजन और स्वच्छ पर्यावरण देना है, तो वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का यह अभियान सभी उत्सवों से बढ़कर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि हरित एवं समृद्ध भारत का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है।

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती नीला एम., एसडीओ मीना तिवारी, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह सभासद, रामनारायण, राजेंद्र पांडेय, रणजीत सिंह, रमेश मणि, अनुराग श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, आशीष दुबे, कुंवर विक्रम सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

जिला सिद्धार्थ नगर से ब्यूरो रिपोर्टर अब्दुल रशीद हाशमी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *