Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
चित्रकूट

बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर सम्पन्न, 220 मरीजों ने लिया लाभ

पाठा क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखते हुए बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में आज प्राथमिक विद्यालय छोटी मड़ैयन, प्राथमिक विद्यालय बन्धिन एवं प्राथमिक विद्यालय लंकापुरवा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया गया, जहां पहले मरीजों का पंजीकरण किया गया तथा उसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा क्रमवार नेत्र परीक्षण प्रारंभ किया गया। पूरे शिविर के दौरान कुल 220 मरीजों का सफल परीक्षण किया गया। जांच के दौरान जिन मरीजों को दूर या पास की दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। इससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्योंकि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण उन्हें सामान्यतः ऐसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। शिविर में कई ऐसे मरीज भी सामने आए जिनमें मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। चिकित्सकों द्वारा ऐसे मरीजों को चिन्हित कर आगे बेहतर उपचार एवं ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रेफर किया गया। आयोजकों ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उत्तर प्रदेश के पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त मरीजों को ऑपरेशन के बाद फॉलोअप में भी आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क चश्मा प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की नियमित जांच कराने, मोबाइल एवं टीवी का अत्यधिक उपयोग सीमित करने, पौष्टिक भोजन लेने तथा आंखों की साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ग्रामीणों को बताया गया कि आंखों की छोटी समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार न मिलने पर यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र, विशेषकर पाठा इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लंबे समय से एक गंभीर चुनौती रही है। ऐसे में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर एड. प्रखर पटेल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। वहीं समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान एड. प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, राजेश द्विवेदी, अरुण, जगत, डॉ. लवकुश यादव, प्रदीप, हनुमान, सुशील, कुलदीप पठारी, संदीप, खुशहाल, नीरज, विपिन, भरत, शुभम व अन्य सहयोगी साथी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने मरीजों के पंजीकरण, जांच व्यवस्था, चश्मा वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।
शिविर के समापन अवसर पर ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे गरीब परिवारों को राहत मिलती है। आयोजकों ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में पाठा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *