डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में मिथलेश कुमार राय प्रभारी एसओजी व हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष लोटन की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2026 धारा 191(2), 127(2), 115(2), 352, 351(3),105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 06.05.2026 को थानाक्षेत्र के ग्राम भुसौला अदाई मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के कब्जे से 01अदद आलाकत्ल डंडा बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
01.राममिलन पुत्र स्व0 सुखलाल साकिन गदहमरवा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करनें वाले पुलिस टीम का विवरण –
01.मिथलेश कुमार राय प्रभारी जनपदीय एसओजी मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0 रवीन्द्र यादव थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.आरक्षी विनय कुमार राजभर, मिथिलेश कुमार थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
