दिनांक 17.07.2026 को आवेदक आशीष यादव पुत्र साधुसरण यादव निवासी खडौवाँ थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा हा0मु0 इण्डस टावर आरएसटी कम्पनी एरिया पचपेडवाँ जनपद बलरामपुर मो0नं0 9151800687 उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र हिन्दी लिखित हस्ताक्षरित खुद के दिनांक 17.07.26 बाबत दिनांक 16/17/07/26 को समय 01 बजे रात्रि को वादी को वाहन संख्या UP32ZN7588 के चालक ऐनुल उर्फ मोनू द्वारा जरिये दूरभाष मो0 नं0 9151800687 पर ओम ऑटोमोबाइल फिलिंग स्टेशन से कम्पनी के टावर ग्राम कटैयाभारी के लिये डीजल ले जाते समय ढेकहरी चौराहा और महादेव खुर्द गाँव के बीच बगीचे के पास कुछ अज्ञात लोगो द्वारा हमारे वाहन को अचानक रोककर वाहन चालक ऐनुल उर्फ मोनू तथा ऐनुल के साथ वाहन में बैठे अकबर अली को मारने पीटने लगना तथा कुछ देर बाद ऐनुल उर्फ मोनू तथा अकबर अली के वापस अपने वाहन के पास आने पर गाड़ी में से 660ली0 डीजल चोरी होने के सम्बन्ध मे तहरीर दिया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व मयंक कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्वेक्षण में एवं दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना ढेबरुआ के कुशल नेतृत्व मंी अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित अभियान के तहत प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 98/2026धारा 303(2),115(2),BNS पंजीकृत किया गया था जिसमें आज दिनांक 19.07.2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व चोरी किये गये डीजल की बरामदगी राप्ती मुख्य नहर धनौरा पुल के पास से गिरफ्तार/बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.ऐनूल उर्फ मोनू पुत्र अकबर अली निवासी गौरिया हरिराजपुर थाना रानीपुर जनपद बहराइच ।
2.अकबर अली उर्फ दानिश अली पुत्र अनवर अली निवासी गौरिया थाना रानीपुर जनपद बहराइच ।
बरामदगी का विवरण-
1.03 ड्रम डीज
2.चोरी की घटना मे प्रयुक्त पिकअप
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद – थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. उ0नि0 सोमनाथ शर्मा – थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. हे0का0 अवनीश प्रताप सिंह – थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
4. का0 उमेश यादव – थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
5. का0 पंचम यादव – थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
6. का0 भानू प्रताप सिंह – थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
7. उ0नि0 चद्रकान्त पाण्डेय प्रभारी एसओजी टीम सिद्धार्थनगर
8. हे0का0 राजीव शुक्ला एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
9. हे0का0 मनिन्द्र प्रताप चन्द्र एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
10. हे0का0 दिलीप कुमार एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
11. का0 वीरेन्द्र तिवारी एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
12. का0 रोहित चौहान एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
13. का0 सत्येन्द्र यादव एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
14. का0 छविराज यादव एसओजी टीम सिद्धार्थनगर ।
