Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मा० सांसद डुमरियागंज Jagdambika Pal, जिलाधिकारी Shivsharanappa G N, एवं पुलिस अधीक्षक Dr Abhishek Mahajan की गरिमामयी उपस्थिति में करौंदा मसिना स्थित Siddharth Public School में निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। मा० सांसद श्री जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि यदि सड़क एक बार खराब हो जाए तो काम चल सकता है, लेकिन यदि स्वास्थ्य खराब हो जाए तो पूरा जीवन संकट में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने मा० प्रधानमंत्री एवं मा० मुख्यमंत्री से अनुरोध कर मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई। उन्होंने यह भी कहा कि वे समय-समय पर AIIMS, Medanta एवं Postgraduate Institute of Medical Education and Research के कुशल डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाते रहते हैं, ताकि दिल्ली जैसे बड़े संस्थानों में मिलने वाली चिकित्सा सुविधा सिद्धार्थनगर के मरीजों को यहीं उपलब्ध हो सके। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्री माधव प्रसाद त्रिपाठी से कहा कि उपचार एवं परीक्षण में जिन मशीनों की कमी हो, उसकी जानकारी दें — वे उन्हें उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने कहा कि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से जनपदवासियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित होते रहें। इस अवसर पर AIIMS के डॉ. जनार्दन, डॉ. अहमद (पूर्व डायरेक्टर, Shifa Hospital), पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, मंडल अध्यक्ष चिल्हिया रमेश त्रिपाठी, पंकज चौबे सहित हजारों की संख्या में मरीज उपस्थित रहे। यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित हुआ, जिसने ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नई आशा जगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *