फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु अपील की गई तथा अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ रवीश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया
- by Netra 24 Times
- 16/10/2026
- 8 Views
- 2 hours ago

Previous Post