शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.10.2026 को तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में शक्ति जागरुकता पैदल मार्च निकाला गया ।
शक्ति मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिला अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाना है ।
जनपद के थानो पर स्थापित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य संबंधित सहायता माध्यमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है । इस दौरान प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी , थाना प्रभारी सिद्धार्थनगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में निकाला गया शक्ति जागरुकता पैदल मार्च
- by Netra 24 Times
- 13/10/2026
- 2 Views
- 2 hours ago
