एक नफर अभियुक्त व 03 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार कर 03 चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी से प्राप्त ₹ 36,100/- नकद किया गया बरामद
जनपद में हो रही चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, प्रभारी एण्टी थेफ्ट टीम व प्रभारी सर्विलांस की गठित टीम द्वारा दिनांक 09.10.2026 को थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0-294/2026 व 295/2026 धारा 303(2) BNS थाना सिद्धार्थनगर से सम्बंधित अभियुक्त अमित अग्रहरि पुत्र स्व0 राजेश अग्रहरी निवासी कस्बा पथरा बाजार थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर व 03 नफर बाल अपचारी को दिनांक 09.10.2026 की रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान जमुआर नाला के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से 03 चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी से प्राप्त ₹36,100/- नकद बरामद किया गया बारमदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 317 बीएनएस की बढ़ोत्तरी गयी गयी अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया l
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.10.2026 की रात को एन्टी थेफ्ट टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गश्त के दौरान जमुआर नाला पर मौजूद थे तथा बाइक चोरों के सम्बन्ध में वार्ता कर रहे थे कि 03 मोटरसाइकिल पर 04 व्यक्ति बैठे हुए आये जिनको रोका गया तो भागने लगे जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगे, एन्टी थेप्ट टीम व पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियो से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा थाना सिद्धार्थनगर, थाना मोहाना ,थाना चिल्हिया ,थाना लोटन की मोटर साइकिल चोरी तथा थाना गोल्हौरा व थाना मिश्रौलिया में हुए चोरी के जुर्म को स्वीकार किया तथा चोरी के 03 अदद मोटरसाइकिल व कुल ₹36,100/- चोरी के बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1-अमित अग्रहरि पुत्र स्व0 राजेश अग्रहरी निवासी कस्बा पथरा बाजार थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- 03 नफर बाल अपचारी ।
अनावरित अभियोगों का विवरण-
01-मु0अ0स0-294/2026 धारा-303(2),317(2) BNS थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
02-मु0अ0सं0-295/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS थाना व व जनपद सिद्धार्थनगर ।
03-मु0अ0सं0-140/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-मु0अ0सं0-83/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
05-मु0अ0सं0-60/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
06-मु0अ0सं0-78/2026 धारा -305(a),331(4),317(2) BNS थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
07-मु0अ0सं0-135/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण –
01- 01 अदद मोटरसाइकिल स्पलेण्डर नं0-UP58Z7152 ।
02- 01अदद मोटरसाइकिल स्पलेण्डर नं0- UP55J5736 ।
03- 01 अदद मोटरसाइकिल अपाची नं0 -UP47Z0815 ।
04-थाना मोहाना से चोरी किए गये मोटरसाइकिल UP55Ak3061 के बिक्री का ₹4,000/- नकद ।
05-थाना लोटन से चोरी किए गये मोटरसाइकिल UP55AJ2466 के बिक्री का ₹2,000 /- नकद ।
06-थाना चिल्हिया से चोरी किए गये मोटरसाइकिल UP55AU3184 के बिक्री का ₹4,100/- नकद ।
07-थाना गोल्हौरा में हुए चोरी के ₹12,000/- नकद ।
08-थाना मिश्रौलिया में हुए चोरी के ₹14,000/- नकद ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
01-प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
02-उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र प्रभारी एण्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
03-उ0नि0 शशिकान्त प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-उ0नि0राहुल गुप्ता व उ0नि0 मोतीलाल थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
05-हे0का0 इन्द्रेश यादव ,हे0का0 अमित कुमार यादव ,हे0का0 जनार्दन प्रजापति,हे0का0 रमेश कुमार ,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार ,का0 अभिनन्दन सिंह एण्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
06-हे0का0 हरिकेश यादव ,हे0का0 वशीम मोहम्मद , का0 अभिषेक दूबे, का0 आलोक चौधरी थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
