वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में, थानाध्यक्ष रामदेव थाना मिश्रौलिया के नेतृत्व में संचालित कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2026 को थानाक्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोगवा में जनसंवाद/गोष्ठी का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया । आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर भी प्रदान किया गया । प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकगणों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर-
1.उ0नि0 धर्मराज
2.महिला आरक्षी नंदिनी
