डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह थाना मोहाना के नेतृत्व में संचालित कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2026 को थानाक्षेत्र के ग्राम मधुबनी टोला अवधापुर में वरिष्ठ नागरिको के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर –
01.हे0का0आत्मानंद नायक
02.का0 विजय
03.म0का0अंजू वर्मा
04.म0का0काजल अग्रहरि
