आज दिनांक 10.10.2026 को शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा थानाक्षेत्र कपिलवस्तु का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । भ्रमण के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी, पुलिस एवं सशस्त्र बलों के जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, अवैध आवागमन, तस्करी एवं घुसपैठ पर कड़ी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । सीमा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी, बैरियर एवं चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा को और सुदृढ़ करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर तथा थानाध्यक्ष कपिलवस्तु व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
अंतरराष्ट्रीय
भारत-नेपाल सीमा पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
- by Netra 24 Times
- 10/10/2026
- 22 Views
- 3 days ago
