डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में, अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर के निर्देशन में उ0नि0 श्री रुदल प्रसाद मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2026 धारा 64(2)/87/137(2) BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता की बरामदगी करते हुए सम्बन्धित मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुमित मौर्या पुत्र सन्तराम मौर्या निवासी ग्राम गनवरिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को दोपेड़वा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
1.सुमित मौर्या पुत्र सन्तराम मौर्या निवासी ग्राम गनवरिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01.उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद
02.का0 शिवशंकर
03.म0का0 प्रीती
