डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि एवं दशहरा को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत, प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन एवं मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के पर्यवेक्षण में चन्द्रकान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 08.10.2026 को थाना ढेबरुआ प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, डी0जे0 धारकों एवं मूर्ति स्थापना करने वाली समितियों के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान आगामी त्यौहार नवरात्रि एवं दशहरा को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने हेतु सभी से वार्ता की गई तथा उच्चाधिकारीगण, शासन एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित व्यक्तियों से शासन एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार नवरात्रि व दशहरा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष ढेबरुआ द्वारा थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी
- by Netra 24 Times
- 08/10/2026
- 28 Views
- 4 days ago
