डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सु. श्री रोहिणी यादव के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.10.2026 को साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर व थाना जोगिया उदयपुर की साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर अपराध से बचने के विभिन्न पहलुओं से NCC CADETS/विद्यार्थियों को जागरूक किया गया । जिसमें साइबर अपराध से बचने हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930′ व साइबर क्राइम वेबसाइट www.cybercrime.gov.in, CyberDostI4C व अन्य साइबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई ।
साइबर जागरुकता टीम-
1. SI जनार्दन यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. HC दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर क्राइम थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. LC श्वेता यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर।
4. C विशाल तिवारी साइबर क्राइम थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
1–साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी इक्ट्ठा करते है और इसका उपयोग इंटरनेट पर आपकी झूठी पहचान बनाने में उपयोग कर सकते है। किसी भी सार्वजनिक साइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कभी भी साझा/शेयर न करें। जैसे कि आपकी सरकारी आईडी, पासवर्ड, बैंक खाता नम्बर, पिन इत्यादि।
2–ईमेल, मैसेजिंग ऐप या इन्सटैंट मैसेंजर पर प्राप्त लिंक्स पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें और यदि आप उनकी सत्यता पर विश्वास नही करते, तो हमेशा भेजने वाले या उनकी आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। जैसे कि बैंक, दूरसंचार ऑपरेटर, बीमा कंपनी आदि।
3–अपने पासवर्ड को जटिल रखें ( अर्थात अक्षरों – जैसे a, b, c, संख्याओं। जैसे 1, 2, 3 और विशेष अक्षरों – जैसे @, #, % को मिलाकर पासवर्ड बनाये) और उसे किसी के साथ साझा न करें। विभिन्न साइटों/ऐप्स के लिए अलग-अलग पासवर्ड का प्रयोग करें।
4–वेब पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करने से पहले, वेबसाइट के लिंक की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि वेब पता https (“s” से सुरक्षित) से शुरु होता है और एक बन्द ताले के निशान को भी देखें।
5–ऑनलाइन बैंकिंग या ऑनाइन लेनदेन करने के लिए कभी भी सार्वजनिक/ मुफ्त वाईफाई का उपयोग न करें।
6–साइबर अपराध होने पर सूचना तत्काल हेल्प लाईन नं0 1930 पर व पुलिस दें । 24 से 48 घंटे के अंतराल में आपके धन को वापस कराने की अधिक संभावना रहती है।
7-सिम ब्लाक/एक्सपायर का संदेश प्राप्त होने पर दिये गये नम्बरों पर वार्तालाप न करें।
8-फोन पर कैश रिवार्ड को अपने खाता में लेने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के बताये हुये नियमों का पालन न करें।
9-ओएलएक्स पर कोई भी वाहन/सामान खरीदने वाले व्यक्ति को बेंचने वाले व्यक्ति द्वारा यदि अपना कोई सरकारी आई-कार्ड/कैंटीन कार्ड डाला गया है तो उसे चेक कराने के बाद ही लेन-देन करें।
10-अधिक सहायता हेतु साइबर क्राइम सेल सिद्धार्थनगर के मो0न0 7839868056 पर सम्पर्क करें।
