वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 19-20.09.2026 की रात को थाना पथरा बाजार व एण्टी थेफ्ट टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गस्त के दौरान नकजबनी से सम्बन्धित दो 02 नफर अभियुक्तों को चोरी की योजना बनाते समय चोरी करने वाले औजारो व चोरी के पैसे के साथ बनगवा पड़ाइन मोड से अजगरा जाने वाले रोड पर एक मकान के पास से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-77/2026 धारा 313,317(2), BNS पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 19-20.09.2026 की रात को थाना स्थानीय टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गस्त के दौरान एन्टी थेप्ट की संयुक्त टीम के साथ नकजबनी से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों को चोरी की योजना बनाते समय चोरी करने वाले औजारो व चोरी के पैसे के साथ बनगवा पडाइन मोड से अजगरा जाने वाले रोड पर एक मकान के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त गण का नाम पता –
1-शाकिब पुत्र अतिकुलरहमान उर्फ जुम्मन निवासी ग्राम टिकरिया थाना- डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
2-अब्दुल रहमान पुत्र हफीजुलरहमान निवासी ग्राम टिकरिया थाना डुमरियागज जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक विवरण
शाकिब पुत्र अतिकुलरहमान उर्फ जुम्मन—
1-मु0अ0स0-141/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर
2-मु0अ0सं0-150/2024 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर
3-मु0अ0सं0-117/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
4- मु0अ0सं0-086/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर
5- मु0अ0सं0-077/2026 धारा 313,317(2) बीएनएस थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर
अब्दुल रहमान पुत्र हफीजुलरहमान — –
1-मु0अ0सं0-150/2024 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर
2-मु0अ0सं0-117/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
3- मु0अ0सं0-086/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर
4- मु0अ0सं0-077/2026 धारा 313,317(2) बीएनएस थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर
बरामदगी का विवरण
01-चोरी करने के औजार
02- दो अभियुक्तों के पास से कुल 12600/- रुपये की धनराशि
गिरफ्तार करने वाली टीम–
01-थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।
02- उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा प्रभारी एन्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर।
03-उ0नि0 आशुतोष शुक्ला थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।
04-उ0नि0 रामदेव यादव थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।
05-का0शुभम वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
06-हे0का0 जनार्दन प्रजापति, अमित यादव, इंद्रेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार एन्टी थेप्थ टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
07-का0 अभिनंदन सिंह एन्टी थेप्थ टीम जनपद सिद्धार्थनगर।
