वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09/09/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय सदर विश्वजीत शौरयान तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाने क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बसौनी मे बालक/बालिकाओं को गुड टच, बैड टच महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम का विवरण—
का0 शुभम रावत
म0हे0का0शिल्पा शर्मा
म0आ अनिशा सरोज
म0का0स्नेहा मिश्रा
