Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
बस्ती

बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकार

बस्ती के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला। DIG संजीव त्यागी के अनुसार, दोपहर में आराम करने आए थानेदार का शाम को दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया; फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीमें वैज्ञानिक जांच में जुटी हैं बस्ती : फर्ज और खाकी के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित एक जांबाज पुलिस अफसर की जिंदगी का इस तरह दर्दनाक अंत हो जाएगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके सरकारी आवास के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। जैसे ही यह हृदयविदारक खबर सामने आई, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया, वहीं पूरे पुलिस महकमे में गहरा सन्नाटा और मातम पसर गया।
हमेशा चेहरे पर सौम्य मुस्कान और सीने में हौसला रखने वाले एक जिंदादिल अफसर के इस तरह खामोश हो जाने से हर कोई स्तब्ध है। सहकर्मी और परिचित यह सोचकर अंदर तक हिल गए हैं कि जो इंसान हर मुश्किल और तनावपूर्ण हालात को हंसते हुए संभाल लेता था, उसने आखिर किस गहरे दर्द, अकेलेपन या बेबसी के चलते खुद को मौत के हवाले कर दिया। सूर्य प्रकाश सिंह का जुड़ाव केवल बस्ती तक सीमित नहीं था; सिद्धार्थनगर जिले में भी उन्होंने लंबा समय बिताया था। वहां शोहरतगढ़ क्षेत्र की कोटिया चौकी इंचार्ज और फिर त्रिलोकपुर थाने के थानाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी न्यायप्रियता और मिलनसार स्वभाव से आम जनता के दिलों में खास जगह बनाई थी। वह जहां भी तैनात रहे, अपने व्यवहार से लोगों का विश्वास और स्नेह जीतते रहे।
मामले की जानकारी देते हुए बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया, “थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री सूर्य प्रकाश सिंह दोपहर करीब 1 बजे अपने सहकर्मियों के साथ आए थे और उन्हें सिविल लाइन चौकी पर छोड़कर खुद कलेक्ट्रेट स्थित सरकारी आवास पर आराम करने चले गए थे। शाम करीब 6:45 बजे जब उनके साथी उपनिरीक्षक (SI) बलराम गौड़ आवास पर पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो वह पंखे के हुक से लटके हुए मिले। इसके बाद करीब 7 बजे अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद एडिशनल एसपी, सीओ, एसपी और मैं स्वयं मौके पर पहुंचे।”
डीआईजी संजीव त्यागी ने आगे बताया, “मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हमारी पुलिस टीम, सर्विलांस टीम, एसओजी, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद रहकर हर पहलू की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। किसी भी नतीजे या कारण पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी, पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”
इस मनहूस समाचार ने पूरे पुलिस महकमे और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रहा है, लेकिन सूर्य प्रकाश सिंह की यह असमय विदाई खाकी और उनके परिवार के सीने पर एक गहरा जख्म छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *