सिद्धार्थनगर, 24 अगस्त 2026 – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में आज लोहिया कला भवन, नौगढ़ में “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की।
सोमवार को आयोजित इस सम्मेलन में जिले की पाँचों विधानसभाओं के प्रत्याशी, विभिन्न जिलों के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि “मुस्लिम और अपना समाज एकजुट हो गया तो वही राज करेगा”। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।* लोहिया कला भवन, सिद्धार्थनगर में आयोजित भाईचारा बनाओ सम्मेलन में मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद व अन्य पदाधिकारी।
सिद्धार्थनगर
आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” सम्पन्न
- by Netra 24 Times
- 25/08/2026
- 20 Views
- 3 days ago
