आज दिनांक 13.08.2026 को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में “जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति” की विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में स्कूली वाहनों के सुरक्षा एवं संचालन के दृष्टीगत आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट, GPS व पैनिक बटन चालू हो, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड, आपातकालीन द्वार अनिवार्य,वाहन पीले रंग का हो, स्कूल का नाम व “ऑन स्कूल ड्यूटी” स्पष्ट लिखा हो, चालक के पास हेवी लाइसेंस, 5 साल अनुभव व पुलिस सत्यापन हो । छात्राओं के साथ महिला अटेंडेंट व ओवरलोडिंग न हो तथा नियमो का कड़ाई से अनुपाल के संबंध में संबंधित को निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही, ओवरस्पीड व नशे में वाहन चलाने पर जीरो टॉलरेंस प्राथमिकता है ।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में “जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति” की गोष्ठी की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
- by Netra 24 Times
- 13/08/2026
- 36 Views
- 2 weeks ago
