बैठक में जनपद के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा महिलाओं से जुड़े मामलों की प्रभावी ढंग से समीक्षा करना है। इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय और उचित सहायता मिल सके जिला प्रशासन ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वे निर्धारित तिथि और समय पर सर्किट हाउस में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर,12 अगस्त 2026/दिनांक 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10.00 बजे सर्किट हाउस सिद्धार्थनगर में मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी
- by Netra 24 Times
- 12/08/2026
- 32 Views
- 3 weeks ago
