डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.08.2026 थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थानाक्षेत्र के ग्राम भालूकोनीजप्ति में महिलाओं/ बालिकाओं को बहू बेटी सम्मेलन व साईबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व साईबर सेल जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं । सम्मेलन में उपस्थित सभी बहू-बेटियों से खुद की समस्या कें बारे मे पूछा गया तो किसी भी बहू-बेटियों द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी । तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 ज्ञान प्रताप सिंह
02.का0 सुदामा यादव
03.म0आ0 सोनी यादव
