महराजगंज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय बरगदही के पास से 04 बोरी भारतीय यूरिया खाद (कुल 180 किलोग्राम) और 02 इस्तेमाल की गई साइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, यूरिया को नेपाल ले जाने के लिए तस्करी की नीयत से रखा गया था। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
बरामद माल को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है। मामले में थाना सोनौली में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी:
04 बोरी भारतीय यूरिया — 180 किलोग्राम
02 साइकिलें
महाराजगंज
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 180 किलो यूरिया बरामद
- by Netra 24 Times
- 09/08/2026
- 10 Views
- 3 hours ago
