अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत डॉ. अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक राजेश गुप्ता की नेतृत्व में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत आज दिनांक 08.08.2026 को थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हिया में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ नागरिको व दिव्यांगजनों सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई ।
सिद्धार्थनगर
कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चिल्हिया में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 08/08/2026
- 8 Views
- 3 hours ago
