महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित मीराबाई नगर में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। निर्माणाधीन पोखरे में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस शवों का पंचायतनामा एवं अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
महाराजगंज
महराजगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की डूबकर मौत
- by Netra 24 Times
- 02/08/2026
- 12 Views
- 5 hours ago
