दिनांक-18.03.2026 को आवेदक मो0 तैयब पुत्न मो0 ताहिर साकिन जिगना अशोगवा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 33104260084869 के माध्यम से वित्तीय फ्राड होनें का शिकायत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिस पर थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आवेदक मो0 तैयब उपरोक्त के फ्राड धनराशि 6000/- रुपये को MRM Portal के माध्यम से पीड़ित के खाते में दिनांक 30/07/2026 को उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1. मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
2. उ0नि0 बबुना यादव थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
3. का0 आशुतोष सिंह साइबर सेल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
4. का0 आकाश कुमार साइबर सेल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
5. म0आ0 अनुराधा गुप्ता साइबर सेल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
