पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 66/2025, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित गैर-जमानती वारंटी प्रमोद कुमार पुत्र रामदौड़, निवासी ग्राम बरगदवा मधुबनी को 26 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।
महराजगंज न्यूज – सबसे तेज़ और विश्वसनीय स्थानीय खबरें।
महाराजगंज
महराजगंज गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुरंदरपुर पुलिस की कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 27/07/2026
- 20 Views
- 6 days ago
