डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्र अधिकारी डुमरियागंज व थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा थाना पथरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 25/07/2026 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की बिना बताए अपने घर से नाराज हो कर अपनी इंस्टाग्राम की सहेली के साथ जिसका नाम रूबी पुत्री बदरुजमा ग्राम मुंशी पारा नालापार देव परा थाना कोतवाली नगर मऊ जनपद मऊ के साथ चली गई है जिस पर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित गुमशुदगी रपट नंबर 47 खोज बीन की प्रक्रिया में लग गए खोज बीन की इस प्रक्रिया में उक्त लड़की के के बारे में रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन आदि जगह पर लोगो से गुम हुई महिला के बारे में पूछा गया व आदि जगह पर कैमरों की चेकिंग की , काफी खोज बीन के बाद गुमशुदा लड़की मिल गई उसे थाने पर लाकर बिना बताए घर से जाने का कारण पूछा गया तथा थाने की मिशन शक्ति व अन्य अधिकारी/कर्मचारी की सहायता से उचित काउंसिलिंग कर कारण को दूर किया गया तथा विधि कार्यवाही करते हुए लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। लड़की को वापस पाकर घर के परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।
(काउंसिलिंग)मिशन शक्ति टीम व खोज बीन टीम-
उ0नि0 मलखा प्रसाद
का0 अनुपम मौर्या
रि0म0का0 नेहा सिंह
सिद्धार्थनगर
थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया
- by Netra 24 Times
- 25/07/2026
- 24 Views
- 1 week ago
