डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में व उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रभारी थाना भावानीगंज के नेतृत्व में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25.07.2026 को थाना भवानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम असाधरपुर में जाकर जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय 05 बुजुर्ग नागरिक व 01 दिव्यांगजन के साथ बैठकर व भ्रमण कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं । इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया ।
ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 राम शब्द यादव
02.आरक्षी राजमणि
03.म0आ0 निहारिका सिंह
