डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व बृजेश वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक 27.05.2026 को आवेदिका शान्ति देवी पत्नी स्व0 जगराम निवासी ग्राम अजगरा जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या 23105260101734 के माध्यम से शिकायत किया गया था कि उनके साथ फ्राड कर AEPS के माध्यम से 30,000/- रुपये निकाल लिये गये । जिस पर थाना पथरा बाजार के साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदिका शान्ति उपरोक्त को सम्पूर्ण फ्राड धनराशि ₹ 30,000/- उनके खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम का विवरण-
1. ओमप्रकाश मिश्र थानाध्यक्ष पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।
02.उ0नि0 उदयनाथ मिश्र प्रभारी साइबर सेल
03.कं0आ0 अभितोष अवस्थी
04.म0कां0 प्रतिभा सिंह साइबर टीम
05.म0कां0 नेहा साहू साइबर टीम
