बैठक में आलेख्य प्रकाशन के उपरांत प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के युक्तिसंगत संभाजन एवं आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
महाराजगंज
महराजगंज मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई
- by Netra 24 Times
- 18/07/2026
- 30 Views
- 3 weeks ago
