महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम ने 16 जुलाई 2026 को गनेशपुर तिराहा क्षेत्र से मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धू प्रसाद, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अतीक अहमद, कांस्टेबल राहुल गुप्ता, चन्दन यादव, महिला आरक्षी आशीष वर्मा एवं सुधांशू कौशल शामिल रहे।
महाराजगंज
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 17/07/2026
- 26 Views
- 3 weeks ago
