सिद्धार्थनगर के कोतवाली लोटन क्षेत्र स्थित कूड़ा नदी के किनारे आराम करते हुए मंगलवार सुबह एक मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पशुपालकों और ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छ को देखने का दावा किया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए और मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ कुछ देर तक नदी के किनारे आराम करते हुए, दिखाई दिया और फिल हाल अभी पानी में नहीं गया है फिलहाल स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों से नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जिम्मेदार विभाग से लोगों की अपील है कि इसको पकड़ कर उचित जगह ले जाएं
सिद्धार्थनगर
कूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
- by Netra 24 Times
- 14/07/2026
- 12 Views
- 3 hours ago
