डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्रम मे एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व मयंक द्विवेद्वी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 13.07.2026 को आवेदिका श्रीमती अनीता पत्नी राजेश ग्राम कठेला शर्की टोला धंगरहवां थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका व उनके पति के बीच पारिवारिक बातों को लेकर कुछ कहा-सुनी हुआ था जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों की मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग की गई (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्ते, बच्चों के प्रति दायित्वों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया जिससे कि पुनः दोनो (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए । अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है विवाहित जोड़े (पति-पत्नी) को सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया । उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सरहाना की गयी ।
मिशन शक्ति केन्द्र टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 शिवशंकर शर्मा
02.म0का0करिश्मा
03.रि0म0का0 शिमलू
